संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कॉपी-पेस्ट के शॉर्टकट में खोती बौद्धिक क्षमता

चित्र
एआई की पीढ़ी बनाम सृजन की संस्कृति: फैसला हमें करना है 26 अप्रैल: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर विशेष  प्रवीण कक्कड़ आज के दौर में अगर कोई सबसे सस्ती चीज हो गई है, तो वह है—‘विचार’। और शायद सबसे महंगी भी… क्योंकि इस शोर भरे डिजिटल युग में अपने मौलिक विचार बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। एक क्लिक, एक कमांड और एक सर्च… पलक झपकते ही जवाब हाजिर है। न गहन चिंतन की आवश्यकता, न पन्नों को पलटने की मशक्कत। बस पूछिए और तैयार सामग्री आपके सामने है। लेकिन इस तकनीकी सहजता के महासागर के बीच एक गंभीर प्रश्न किनारे पर खड़ा है—क्या हम इस सुगमता के बदले अपनी मौलिकता की बलि चढ़ा रहे हैं? क्या हमारी आने वाली पीढ़ियां केवल ‘डेटा प्रोसेस’ करना सीख रही हैं, ‘सोचना’ नहीं? क्या है यह दिवस और क्यों है जरूरी? हर साल 26 अप्रैल को दुनिया भर में 'विश्व बौद्धिक संपदा दिवस' मनाया जाता है। वर्ष 2000 में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य केवल पेटेंट या कॉपीराइट के कानूनी पहलुओं को समझाना नहीं है, बल्कि समाज को यह बताना है कि एक मनुष्य की ‘मस्तिष्क की उपज’ भी उतनी ही कीमती संपत्ति...

प्रक्रिया और परिणाम के बीच फंसा आधी आबादी का लोकतंत्र

चित्र
संसद की दहलीज़ पर   लोकतंत्र की परिपक्वता की परीक्षा जनगणना और परिसीमन से परे, अब इच्छाशक्ति की परीक्षा  (प्रवीण कक्कड़) ​“महिला आरक्षण किसी सरकार या विपक्ष की जीत-हार नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता की परीक्षा है।” इतिहास की तारीखें केवल कैलेंडर के पन्ने नहीं होतीं, वे समाज की आकांक्षाओं का आईना होती हैं। 17 अप्रैल 2026 को संसद के पटल पर महिला आरक्षण की नियमावली और परिसीमन की शर्तों को लेकर जो गहमागहमी और विधायी गतिरोध देखने को मिला, उसने एक बार फिर इस विमर्श को देश के केंद्र में ला खड़ा किया है कि आधी आबादी का हक अब केवल कागजी कानूनों की नहीं, बल्कि तुरंत और ठोस क्रियान्वयन की प्रतीक्षा में है। यह प्रश्न अब केवल जनगणना और परिसीमन की तकनीकी गणनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी राजनैतिक इच्छाशक्ति की वह परीक्षा है जो तय करेगी कि हम प्रतीकों से आगे बढ़कर वास्तविक हक देने के लिए कितने तैयार हैं। हाल के वर्षों की घटनाएं हमें यह याद दिलाती हैं कि महिला आरक्षण का प्रश्न केवल एक विधेयक या कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस अधूरे संकल्प का प्रतीक है, जिसे देश की करोड़ों ...

री-स्किलिंग: 'आउटडेटेड' नहीं, 'अपडेटेड' कहलाने की जिद

चित्र
डिग्री पुरानी, हुनर नया: वक्त की मांग है आप अपना 'बेहतर वर्जन' बनें (प्रवीण कक्कड़) कल्पना कीजिए, अगर आपकी आज की सबसे बड़ी ताकत कल आपकी सफलता की सीढ़ी ही न बन पाए तो? आज का विश्व इसी मोड़ पर खड़ा है - जहाँ बदलाव की रफ्तार केवल ‘तेज’ नहीं, बल्कि ‘विस्फोटक’ है। आज का युवा वर्षों की कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाएं पास करता है और एक डिग्री हासिल करता है, लेकिन जब तक वह नौकरी या व्यापार की दहलीज पर कदम रखता है, उसकी वह डिग्री 'आउटडेटेड' होने की कगार पर होती है। बदलते वक्त के साथ खुद को 'अपडेट' करने की जिद ही आपको रेस में बनाए रखती है। यहाँ डिग्री की एक्सपायरी डेट हो सकती है, लेकिन आपके भीतर सीखने का जज्बा ही वह महामंत्र है जिसे हम 'री-स्किलिंग' कहते हैं। इतिहास गवाह है कि परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है, लेकिन आज परिवर्तन की गति अभूतपूर्व है। कल की विशेषज्ञता आज की सामान्य जानकारी बन चुकी है। ऐसे में सवाल यह नहीं है कि आपके पास कितनी डिग्रियां हैं, बल्कि यह है कि क्या आप आज कुछ नया सीखने के लिए तैयार हैं? ‘री-स्किलिंग’ अब केवल कॉरपोरेट जगत का कोई भारी-भरकम शब्...

डिजिटल दुनिया, अकेले घर, दीवारों के बीच सिमटता संवाद

चित्र
छतों की खुली दुनिया से स्क्रीन की बंद दीवारों में पहुंच गए हम  (प्रवीण कक्कड़) आज के दौर में जब हम ‘ग्लोबल विलेज’ और ‘हाई-स्पीड कनेक्टिविटी’ की बात करते हैं, तो एक विरोधाभासी सत्य हमारे सामने खड़ा होता है। तकनीक ने सात समंदर पार बैठे व्यक्ति को तो एक क्लिक की दूरी पर ला दिया, लेकिन बगल के कमरे में बैठे अपने को कोसों दूर कर दिया है। हम एक ऐसे ‘डिजिटल टापू’ पर रहने लगे हैं, जहाँ शोर तो बहुत है, पर सुकून भरा संवाद गायब है। हम दुनिया से तो ‘जुड़े’ हैं, पर अपनों से ‘कटे’ हुए हैं। स्मृतियों की खुली छत बनाम चार इंच का कारावास बीते तीन दशकों में भारत के सामाजिक ढांचे में जो सबसे बड़ा बदलाव आया है, वह हमारे ‘बचपन’ के भूगोल में है। याद कीजिए 90 के दशक की वे गर्मियाँ, जब पारा चढ़ते ही नानी के घर जाने की तैयारियाँ शुरू हो जाती थीं। वह समय केवल छुट्टियों का नहीं, बल्कि रिश्तों के नवीनीकरण का उत्सव होता था। दोपहर में दादी की कहानियों का तिलिस्म और रात को छत पर बिछी चारपाइयों की कतार, यह केवल सोने का इंतज़ाम नहीं था, बल्कि एक सामूहिक संस्कार था। छत पर लेटकर तारों को निहारना, बिना घड़ी के समय का बह...