संदेश

प्रकृति की गोद में सेहत से संवाद

चित्र
- एक सप्ताह प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मेरी यात्रा (प्रवीण कक्कड़) पिछले सात दिन मैंने पुणे के पास स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में बिताए। यह अनुभव सिर्फ एक अवकाश नहीं था, बल्कि मेरे शरीर, मन और आत्मा के लिए एक गहन जागृति थी। पहाड़ी से घिरे इस शांत और हरे-भरे परिवेश ने मुझे तुरंत अपने भीतर की शांति से जोड़ दिया। मुलशी झील के किनारे, प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आत्मांतन केंद्र की ताजी हवा और उच्च-ऊर्जा वाला वातावरण तनाव को तुरंत दूर कर देता है। एक सप्ताह बाद, मैं खुद के एक नए, अधिक ऊर्जावान और शांत स्वरूप को महसूस कर पा रहा हूँ। यह अनुभव किसी लक्जरी वेकेशन से बढ़कर, स्वास्थ्य के प्रति एक गहरी प्रतिबद्धता और आत्म-खोज का सफर था, जिसमें मैंने अपनी सेहत से संवाद किया।  प्राकृतिक चिकित्सा: शरीर, मन और आत्मा का सामंजस्य आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने शरीर की जरूरतों को अनदेखा कर देते हैं। तनाव, थकान, पाचन संबंधी समस्याएं और अनिद्रा जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। ऐसे में, प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एक वरदान साबित होती है। यह कोई शौक या विलासिता नहीं, बल्कि "अंतर्मुखी जागर...

योग से चेतना, संगीत से समरसता

चित्र
      अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस पर विशेष (प्रवीण कक्कड़) 21 जून, सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं, बल्कि आत्म-साक्षात्कार और वैश्विक सामंजस्य का एक पर्व है। यह दिन दो शक्तिशाली माध्यमों को समर्पित है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस। योग, जो हमें अपनी आंतरिक शक्ति से जोड़ता है, और संगीत, जो हमें पूरे ब्रह्मांड से। आधुनिक मनोविज्ञान और न्यूरोबायोलॉजी अब प्रमाणित करते हैं कि संगीत और योग दोनों मिलकर अवसाद, चिंता, उच्च रक्तचाप और नकारात्मक विचारों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इनका संयोजन हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली युगल है। योग: सिर्फ़ व्यायाम नहीं, एक जीवनशैली क्रांति योग कोई क्षणिक फ़ैशन नहीं है; यह भारत की हज़ारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक विरासत है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मन को शांत, आत्मा को मुक्त और जीवन को व्यवस्थित करने की एक संपूर्ण प्रणाली है। 21 जून को जब पूरी दुनिया सूर्य की ऊर्जा से सराबोर होती है, उसी समय हम योग के माध्यम से अपने भीतर के सूर्य को जागृत करने का संकल्प लेते हैं। मैं स्व...

पृथ्वी पर प्लास्टिक का शिकंजा: तोड़ने की बारी हमारी

चित्र
- प्लास्टिक प्रदूषण को हराने की जंग में क्या हम तैयार हैं? - "प्लास्टिक को न कहें, प्रकृति को हाँ कहें!" - विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर विशेष  ( प्रवीण कक्कड़ ) पौधे लगाने, पानी बचाने और अन्य पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के लिये हम काफी बातें करते हैं लेकिन क्या वाकई में हम अपने इस पृथ्वी को बचाना चाहते हैं। अगर आपका जवाब हां है तो हमें चिंतित होने की जरूरत है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमारे प्रयास नाकाफी हैं। पर्यावरण के लिए आज सबसे बड़ा खतरा बन चुका है प्लास्टिक प्रदूषण। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना' है, जो इस गंभीर मुद्दे की अहमियत को दर्शाती है। प्लास्टिक बेशक हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन अब यही प्लास्टिक हमारे अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन गया है। अगर हमने समय रहते प्लास्टिक के ख़िलाफ़ कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो शायद बहुत देर हो जाएगी। प्लास्टिक प्रदूषण: एक साइलेंट किलर 1. प्लास्टिक क्यों है खतरनाक? - अपघटन में सैकड़ों साल: एक प्लास्टिक बैग को गलने में 450 से 1000...

पूरे जीवन की दिशा तय करती है आपकी सुबह

चित्र
ध्यान, व्यायाम और सकारात्मक विचारों से खुद को करें तैयार (प्रवीण कक्कड़) क्या आप जानते हैं कि आपकी सुबह की शुरुआत ही आपके पूरे दिन और अंततः आपके पूरे जीवन की दिशा तय करती है। हम में से ज़्यादातर लोग अपनी पूरी क्षमता से नहीं जी पाते, क्योंकि वे अपनी सुबह को यूँ ही गँवा देते हैं या बिना किसी उद्देश्य के इसकी शुरुआत करते हैं। यकीन मानिए, एक उद्देश्यपूर्ण सुबह की दिनचर्या अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को अविश्वसनीय रूप से बदल सकता है, फिर चाहे वे पहले से जल्दी उठने वाले व्यक्ति न भी हों। अपनी सुबह को ऊर्जा और उद्देश्य दें। ध्यान, व्यायाम और सकारात्मक विचारों से खुद को तैयार करें। किताबें पढ़ें, अपने लक्ष्य लिखें, और खुद को उस बेहतर संस्करण के रूप में देखें जो आप बनना चाहते हैं। ये आदतें आपको सामान्य से उठाकर असाधारण जीवन की ओर ले जाएंगी। क्यों आपकी सुबह खास है? आपकी सुबह की शुरुआत ही आपके पूरे दिन और आपके पूरे जीवन की दिशा तय करती है। यह केवल एक आदत नहीं, बल्कि आपके जीवन को बदलने का एक शक्तिशाली तरीका है। जब आप अपनी सुबह को जानबूझकर और सकारात्मक रूप से शुरू करते हैं, तो आप अपने दिन को नि...

“छोटी आदतों” की प्रभावी शक्ति लाएगी “बड़ा बदलाव”

चित्र
जीत का मंत्र: आसान शुरूआत, लगातार प्रयास (प्रवीण कक्कड़) क्या आप भी अपने जीवन में बड़ा बदलाव चाहते हैं? तो यह लेख आपके लिये है। हमारे जीवन में बड़ा बदलाव अचानक नहीं आता, बल्कि यह हमारे छोटे-छोटे प्रयासों का नतीजा होता है। जी हाँ, एक दिन में किए गए बड़े बदलाव से कहीं ज़्यादा शक्तिशाली है हर दिन किया गया छोटा प्रयास। किसी पहाड़ की चोटी पर पहुंचना है तो एक-एक कदम बढ़ाना होगा। अपनी उन छोटी आदतों पर काम करें, जो आपको आपके बड़े लक्ष्य तक ले जाएंगी।  किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है शुरूआत। अपनी शुरूआत को इतना आसान बनाएं कि ना कहने का म नही न करें। जैसे रोज किताब का एक पेज पढ़ना या महज 200 मीटर वॉकिंग। कई बार आपके घर का माहौल भी मैजिक की तरह काम करता है, जैसे किताबों को हमेशा सामने रखना और किचन से जंक फुड बाहर करके केवल हेल्दी खाना रखना। इसके साथ ही आपको निरंतरता के सिद्धांत पर अटल रहना होगा। जो भी काम शुरू करें उस पर लगे रहें। सिस्टम बनाएं, सिर्फ लक्ष्य नहीं सफलता का रास्ता बड़े-बड़े लक्ष्यों को तय करने से नहीं, बल्कि सही सिस्टम बनाने से होकर गुज़रता है। उदाहरण के लिए फि...

सीखने से भी ज़्यादा ज़रूरी है “भूलना”

चित्र
- खुशहाल जीवन का मूल मंत्र - "जो बीत गई, सो बात गई" (प्रवीण कक्कड़) हम हर समय कुछ नया सीखना चाहते हैं लेकिन "क्या आप जानते हैं, सीखने से भी ज़्यादा ज़रूरी है.भूलना! हाँ, आपने सही सुना। हमारा दिमाग सुपर कम्प्यूटर की तरह है, इसमें गैरजरूरी पुराना डाटा रखेंगे तो यह हैंग होने लगेगा। सरल शब्दों में कहूं तो अपने जीवन को खाली स्लेट समझिये। अगर आप उस पर से पुरानी लिखावट नहीं मिटाएंगे, तो नया कैसे लिख पाएंगे? "भूलना" सिर्फ़ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आज़ादी है, अपने मन को हल्का करने की, नई उम्मीदों के लिए जगह बनाने की। हम हर दिन नई चीजें सीखने का प्रयास करते हैं, नई आदतें अपनाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर हम पुरानी सोच के पैटर्न, नकारात्मक भावनाओं और व्यर्थ के डर को छोड़ने में हिचकिचाते हैं। हमें यह जानना होगा कि किन बातों को अपने मस्तिष्क से निकाल देना है, किन अनुभवों से सबक लेकर उन्हें पीछे छोड़ देना है, और किन नकारात्मक भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने देना है। जब हम अपने मन को पुरानी और अनावश्यक बातों से मुक्त करते हैं, तो हमारे पास नई चीजों को सीखने, नए विचारों को अपना...

मेरी जमाने में जो शोहरत है वह मेरी मां की बदौलत है

चित्र
  माँ, वह हस्ती जिसके आगे दुनिया की हर दौलत फीकी है मदर्स डे पर विशेष (प्रवीण कक्कड़) माँ, वह हस्ती जिसके आगे दुनिया की हर दौलत फीकी है, जिसके चरणों में जन्नत है। पश्चिम ने भले ही 'मदर्स डे' की नींव रखी हो, लेकिन हमारी संस्कृति तो युगों से हर दिन को माँ का ही मानती आई है। जिसने नौ महीने अपनी साँसों से मेरी साँसों को बुना, जिसने अपने सपनों को मेरे सपनों के लिए कुर्बान कर दिया, उस माँ के लिए साल का केवल एक दिन समर्पित करना? यह तो उस अथाह सागर को एक बूंद में समेटने जैसा है। नहीं, माँ के लिए तो हर पल, हर धड़कन, हर साँस उसी की अनमोल देन है। फिर भी, आज का यह दिन एक सुंदर अवसर है, उन ममतामयी आँखों को याद करने का और उस असीम ममता के आगे अपना शीश झुकाने का, जिसके आगे संसार की हर वैभव फीका पड़ जाता है। आइए, इस मदर्स डे पर हम उस दिव्य शक्ति को याद करें जो हमारे जीवन का आधार है।  मां के आशीष को शब्दों में पिरोना नामुमकिन है लेकिन बस इतना कह सकता हूं कि मेरी जमाने में जो शोहरत है वह मेरी मां की बदौलत है। आज मदर्स डे है, मैं उस हर मां के संघर्ष को याद कर रहा हूं जिसने ना जाने कितने दुख उठाकर...