संदेश

जल संरक्षण: छोटे-छोटे प्रयास से होगी बड़ी बचत

चित्र
जल संरक्षण की पहल हमारे हाथ में  (प्रवीण कक्कड़) कहा जाता है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। यह बात सच हो या न हो, लेकिन इतना तो सच है कि पानी हमारे जीवन की सबसे बहुमूल्य जरूरत है। आज दिल दुखता है जब हम बड़े-बड़े जल संरक्षण के प्रोजेक्ट्स की बात करते हैं, लेकिन अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी लापरवाहियों से हज़ारों लीटर पानी बर्बाद कर देते हैं।   यह सच है कि पानी अनमोल है, और इसकी कमी भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर और आपके परिवार के छोटे-छोटे प्रयास भी मिलकर कितना बड़ा बदलाव ला सकते हैं? आज हम बात करेंगे उन नन्हे कदमों की, जिन्हें उठाकर आप अपने घर को जल संरक्षण का गढ़ बना सकते हैं। सोचिए, अगर हर गृहिणी, हर छात्र, हर कामकाजी व्यक्ति अपनी दैनिक आदतों में थोड़ा सा बदलाव लाए, तो हम सामूहिक रूप से कितना पानी बचा सकते हैं! यह पहल अब हमारे हाथ में है। अब इंतजार करने का समय नहीं, बल्कि कुछ करने का समय है। आइए देखें, कैसे आपके घर के छोटे-छोटे कार्य एक बड़ी जल क्रांति ला सकते हैं: 1. नल की चाबी आपके हाथ में:  * ब्रश करते वक्त, शेविंग करते वक...

उड़ान भरो - आसमान तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है

चित्र
करियर: वह राह चुनो जो तुम्हें खुशी दे (प्रवीण कक्कड़) बोर्ड परीक्षाएँ समाप्त हो चुकी हैं, और अब जीवन का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। कुछ छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, तो कुछ अभी भी अपने करियर को लेकर अनिश्चितता में हैं। कुछ के लिए सपना इंजीनियर बनने का है, कुछ डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो कुछ अपनी कला या शौक को ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।  यह समय उथल-पुथल भरा हो सकता है, लेकिन याद रखो, हर महान सफर की शुरुआत एक छोटे से कदम से होती है। अगर तुम्हारे मन में भी यह सवाल है कि "आखिर मैं क्या बनूँ? क्या चुनूँ?" तो यह लेख तुम्हारे लिए ही है।   1. अपने जुनून को पहचानो – सफलता वहीं मिलेगी   सफलता का राज़ यह नहीं कि तुम किसी और की तरह बनो, बल्कि यह है कि तुम खुद को पूरी ईमानदारी से पहचानो।  - क्या तुम्हें गणित के फॉर्मूले हल करने में मज़ा आता है?   - क्या तुम मरीज़ों की सेवा करके संतुष्टि महसूस करते हो?   - या फिर तुम्हारा दिल पेंटिंग, म्यूज़िक या लेखन में धड़कता है?   - जवाब ढूँढो, और फिर उसी राह पर चल पड़ो। क्योंकि जो काम तुम्हें खुशी देत...

डॉ. भीमराव अंबेडकर: अधिकारों और सामाजिक न्याय के अमर प्रतीक

चित्र
  (प्रवीण कक्कड़) "संविधान केवल दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक है।" - यह गहन कथन भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की गहराई और उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है। 14 अप्रैल, एक ऐसी जयंती है जो हमें उस महान विभूति का स्मरण कराती है, जिन्होंने न केवल स्वतंत्र भारत के संविधान की आधारशिला रखी, बल्कि सामाजिक समानता, न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन, अनगिनत चुनौतियों, अटूट साहस और असाधारण सफलता की एक ऐसी प्रेरक गाथा है, जो आज भी करोड़ों लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की शक्ति प्रदान करती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर एक ऐसे अद्वितीय व्यक्ति थे, जिन्होंने उस पवित्र और सर्वव्यापी ग्रंथ की रचना की, जो हर भारतीय नागरिक को उसके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है – हमारा जीवंत संविधान। यह वह अनुपम दस्तावेज है, जिसकी छत्रछाया में हम सभी, अपनी भाषाई, धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद, 'अनेकता में एकता' के अटूट सूत्र में बंधे हुए हैं, और विश्व को इस महान सत्य का शाश्वत संदेश देते...

नववर्ष के संकल्पों को पूरा करने का दिव्य अवसर है गुड़ी पड़वा

चित्र
- चैत्र नवरात्रि: नववर्ष, नवसंकल्प और नवऊर्जा का का प्रतीक - अंतर्मन की शक्ति जगाकर, सपनों को दें उड़ान  (प्रवीण कक्कड़) गुड़ी पड़वा का पावन पर्व न केवल हिंदू नववर्ष की शुरुआत है, बल्कि यह एक नए जीवन का संदेश भी लेकर आता है। यह वह समय है जब प्रकृति नवपल्लवित होती है, चारों ओर नवजीवन का संचार होता है। ठीक इसी तरह, यह हमारे लिए भी नए लक्ष्यों, नए सपनों और नए संकल्पों को साकार करने का सर्वोत्तम समय है।   चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का पर्व है, जो हमें आंतरिक शक्ति, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का संदेश देती है। यह नवरात्रि रामनवमी के साथ समाप्त होती है। चैत्र नवरात्रि का धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों—शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ये नौ देवियां हमें जीवन के नौ गुण सिखाती हैं—संयम, तप, साहस, शांति, समृद्धि, प्रेम, न्याय, शक्ति और सिद्धि।   ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की गहराई यह सिर्फ एक नया साल नहीं, बल्कि हमारी गौरवश...

युवाओं के लिए प्रेरणा है क्रांतिकारियों का जीवन

चित्र
" शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले ,   वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।"   ( प्रवीण कक्कड़ ) 23 मार्च , 1931 का दिन भारतीय इतिहास का वह काला अध्याय है , जब अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर चढ़ाकर देश को सदमे में डाल दिया। लेकिन उनकी शहादत ने भारत की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा दी। यह दिन न केवल उनकी याद में मनाया जाता है , बल्कि यह हमें उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाता है। ये तीनों क्रांतिकारी सिर्फ नाम नहीं , बल्कि देशभक्ति , साहस और बलिदान के प्रतीक हैं। उनकी शहादत ने युवाओं के दिलों में आजादी की अलख जगाई और आज भी उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।   क्रांति के तीन स्तंभ: भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव   1. भगत सिंह ( 1907-1931)    भगत सिंह ने सिर्फ 23 साल की उम्र में ही देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका सपना एक ऐसा भारत था , जहां सामाजिक समानता और न्याय हो। उन्होंने न केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया , बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और शोषण के खिलाफ भी आ...

भगोरिया: प्रेम, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम

चित्र
(प्रवीण कक्कड़) बात करीब चार दशक पहले की है। पुलिस सेवा में ज्वाइन होने के बाद मेरी पोस्टिंग आदिवासी अंचल झाबुआ में हुई। यहां आदिवासी संस्कृति को बहुत करीब से देखने का अवसर मिला। विशेष रूप से होली के पहले होने वाले भगोरिया के दौरान तो आदिवासी समाज का उत्साह देखते ही बनता था। आदिवासी अंचलों में विभिन्न पोस्टिंग के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर कह सकता हूं कि आदिवासी समाज एक प्रकृतिप्रेमी समाज है, जो मौसम की विभिन्न ऋतुओं के अनुसार अपने अलग-अलग त्यौहार मनाता है। आदिवासी समाज की विशेष वेशभूषा, व्यंजन और लोकगीत व नृत्य की भगोरिया के मेलों में अनूठी झलक दिखती है। होली के रंगों में रंगने से पहले, आदिवासी समाज भगोरिया के जीवंत उत्सव में डूब जाता है। मालवा और निमाड़ की पहाड़ियों और जंगलों में, यह पर्व युवाओं के दिल में उमंग और उत्साह का संचार करता है। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति की जीवंत अभिव्यक्ति है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। भगोरिया में हर तरफ रंगों की बौछार होती है। गुड़ की जलेबी, भजिये, खारिये, पान, कुल्फी, केले और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों...

नया साल : अपने सपनों को साकार करने का समय

चित्र
(प्रवीण कक्कड़)  हम दिसंबर के अंतिम दिनों में हैं, कुछ ही दिन बाद ही नया साल शुरू हो जाएगा। नया साल न सिर्फ एक नया कैलेंडर है, बल्कि नए अवसरों और नई शुरुआत का भी प्रतीक है। यह साल आपके जीवन में वो सब कुछ लाए जो आप चाहते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ करना होगा। आज ही एक नया संकल्प लें। वो संकल्प जो आपको एक बेहतर इंसान बनाए। वो संकल्प जो आपके सपनों को साकार करे। याद रखें, सफलता किसी के दरवाजे पर नहीं आती, उसके लिए मेहनत करनी होती है। इस साल, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। हर दिन एक कदम आगे बढ़ाएं। मुश्किलें आएंगी, लेकिन हार मत मानिए। याद रखिए, आप हर मुश्किल का सामना करने के लिए सक्षम हैं। नए वर्ष में कैलेंडर ही नहीं बदलता बल्कि बहुत कुछ ऐसा होता है जो बदल जाता है। नया वर्ष हम सभी की उम्र में एक वर्ष जोड़ देता है। हमारे अनुभव की पूंजी में 12 माह की वृद्धि कर देता है।  हमारे जीवन की गति को कुछ और तेज कर देता है। पूर्णाहुति की तरफ बढ़ रहे हमारे कदमों को अपनी मंजिल के कुछ और निकट ला देता है। इसलिए नया वर्ष जब आता है तो नए वर्ष का उगता सूरज हमें नए संकल्पों और नई ...